Hyderabad: India vs West Indies Fourth T20I (Hyderabad: India vs West Indies Fourth T20I)
West Indies Fourth T20I: वेस्टइंडीज ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को खेल गए टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले को 24 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है। अब सीरीज का अंतिम मैच रोमांचक बन गया है, जो 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में आयोजित होगा।
हैदराबाद में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 247 रन बनाए। कप्तान शाई होप ने ज्वेल एंड्रयू के साथ पहले विकेट के लिए 26 गेंदों में 52 रन की साझेदारी की।
एंड्रयू 16 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद होप ने शिमरॉन हेटमायर के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 58 रन जुटाकर कैरेबियाई टीम को 110 के स्कोर तक पहुंचा दिया। हेटमायर ने 12 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 33 रन बनाए।