न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 87 रनों से हराया। ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड से मिले 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 172 रन ही बना सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और संजू सैमसन सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अभिषेक शर्मा कुछ दमदार शॉट्स लगाने के बाद 15 गेंदों में 27 रन बनाने के बाद मैथ्यू फिशर का शिकार बने। कप्तान श्रेयस अय्यर भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 11 गेंदों में 4 चौके की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए।
अक्षर पटेल 9 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 7 रन ही बना सके, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 10 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया। नमन धीर ने 215 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 13 गेंदों में 28 रन बनाए और वह जैकब डफी की गेंद पर नाथन स्मिथ को कैच देकर पवेलियन लौटे। अर्शदीप सिंह बिना खाता खोले आउट हुए।