झारखंड टी20 लीग की नीलामी में ईशान किशन, रॉबिन मिंज और कुमार कुशाग्र पर रहेगी फ्रेंचाइजियों की नजर (Image Source: IANS)
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली झारखंड टी20 लीग का पहला सीजन शनिवार को अपनी पहली खिलाड़ी नीलामी आयोजित करेगा। नीलामी में 275 क्रिकेटरों पर बोली लगाई जाएगी। नीलामी की प्रक्रिया जमशेदपुर के एक रिसॉर्ट में होगी।
लीग में 6 फ्रेंचाइजी-रांची टाइटन्स, जमशेदपुर स्टीलर्स, छोटा नागपुर रॉयल्स, कोयलांचल सुपर किंग्स, धनबाद डायमंड्स और संथाल स्ट्राइकर्स शामिल हैं। प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास नीलामी के लिए 50 लाख बजट निर्धारित है।
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा, "झारखंड लंबे समय से भारतीय क्रिकेट का एक अभिन्न अंग रहा है, और झारखंड टी20 लीग इस आधार को और मजबूत करेगी, साथ ही जाने-माने और उभरते हुए क्रिकेटरों के लिए एक नई राह तैयार करेगी।"