Galle: Day 2 of India vs Sri Lanka 1st Test (Image Source: IANS)
Sri Lanka: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में अपनी शानदार पकड़ बना ली है। दूसरे दिन 'टी-ब्रेक' तक भारत ने 5 विकेट गंवाकर 364 रन बना लिए हैं।
रविवार को बारिश के चलते पहला सेशन पूरी तरह से धुल गया। इसके बाद जब मैच शुरू हुआ तो, भारत ने 288/2 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और इस सेशन की समाप्ति तक खाते में 76 रन जोड़ लिए। हालांकि, इस दौरान 3 विकेट भी गंवाए।
मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। जायसवाल 37 गेंदों में 5 चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए।