गांगुली आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल, खेल जगत ने बधाई दी (Image Source: IANS)
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को 'आईसीसी हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया है। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नामों ने उन्हें बधाई दी। गांगुली प्रतिष्ठित 'आईसीसी हॉल ऑफ फेम' में शामिल होने वाले 12वें भारतीय क्रिकेटर हैं।
गांगुली को यह सम्मान उनके 54वें जन्मदिन के मौके पर मिला, जिससे पूर्व कप्तान के शानदार क्रिकेट सफर में एक और यादगार अध्याय जुड़ गया है।
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने सौरव गांगुली को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स पर बधाई देते हुए लिखा, "बधाई हो कप्तान। यह घोषणा सुनकर खुशी हुई।"