भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, अंजुम चोपड़ा और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को आईसीसी 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया है। ये तीनों 'क्लास ऑफ 2026' का हिस्सा हैं, जिससे आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वालों की कुल संख्या 125 हो गई है। एडिनबर्ग में एक समारोह में इसकी घोषणा की गई।
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने तीनों पूर्व कप्तानों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।
आईसीसी प्रमुख ने कहा, "मुझे आईसीसी हॉल ऑफ फेम में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। यह उन असाधारण लोगों के लिए सम्मान है जिनकी उपलब्धियों ने हमारे खेल में बहुत योगदान दिया है। इस साल शामिल होने वाले खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन के उच्चतम मानकों का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनमें से हर एक ने दुनिया भर के प्रशंसकों का सम्मान हासिल किया है।