एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली हॉकी और कबड्डी टीमों के सदस्य गौरव और शिल्पी हुए सम्मानित (एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली हॉकी और कबड्डी टीमों के सदस्य गौरव और शिल्पी हुए सम्मानित )
देशभर में नवरात्रि की धूम है। नवरात्रि से ठीक पहले भारत के एथलीटों ने जापान के आइची-नागोया में खेले गए एशियन गेम्स 2026 में अलग-अलग विधाओं में दमदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीते थे। नवरात्रि के अवसर पर बने पंडालों और रामलीला कार्यक्रमों के बीच एशियन गेम्स में देश के लिए पदक जीतने वालों का सम्मान किया जा रहा है।
दिल्ली के नरेला की ऐतिहासिक सुभाष रामलीला में एशियन गेम्स में कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने वाली पुरुष टीम के सदस्य गौरव खत्री और महिला हॉकी में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम की सदस्य शिल्पी डबास को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गौरव खत्री ने आईएएनएस से कहा, "मैं देश के लिए गोल्ड मेडल लाया हूं, इसलिए मेरे परिवार, रिश्तेदारों और गांव वालों को बहुत गर्व है। इतना सम्मान और इज्जत पाकर बहुत अच्छा लग रहा है।"