भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टीम प्रबंधन पर कुलदीप यादव को लेकर सवाल उठाया है। अश्विन ने कहा है कि वनडे विश्व कप 2027 से पहले कुलदीप यादव को मौके दिए जाने चाहिए।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "एजबेस्टन में इंग्लैंड पर छह विकेट से जीत में, भारत ने कुलदीप की जगह ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को चुना। मैं यह कहना चाहता हूं कि ये दोनों वनडे विश्व कप 2027 की टीम में फिट नहीं होंगे। दोनों फिंगर-स्पिनर हैं। कुलदीप की जगह बनेगी, और हर्षित राणा फिट और अच्छा खेले, तो टीम के तीसरे तेज गेंदबाज होंगे। इसलिए, कुलदीप को अभी टीम का समर्थन मिलना चाहिए। कुलदीप यादव एक मैच-विजेता स्पिनर हैं और किसी भी फेज गेंदबाजी कर मैच बदल सकने की क्षमता रखते हैं। दक्षिण अफ्रीका में कुलदीप का रिकॉर्ड अच्छा है।"
पूर्व स्पिनर ने कहा कि मौजूदा प्रबंधन ने कुलदीप का उतना समर्थन नहीं किया है। उन्हें उसका सहयोग करना चाहिए। वह एक मैच विजेता खिलाड़ी है और इस समय उसका आत्मविश्वास बढ़ाना बहुत जरूरी है। अगर कुलदीप को 2027 विश्व कप में सही मनोदशा के साथ जाना है, तो उसे मौके मिलते रहना चाहिए। मैं चाहूंगा कि कुलदीप को मुख्य स्पिनर के तौर पर खिलाए।