ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। मैक्सवेल ने सोमवार देर रात अपने संन्यास का ऐलान किया। इस फैसले के साथ ही उनके 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया। हालांकि, वह लीग क्रिकेट में सक्रिय रहेंगे।
38 साल के मैक्सवेल ने 25 अगस्त 2012 को अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह में वनडे मुकाबले से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इसी साल सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपने टी20 करियर का आगाज किया। मार्च 2013 में भारत के खिलाफ इस ऑलराउंडर ने अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।
दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और दाएं हाथ से ही ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए महज 7 टेस्ट खेले, जिसमें 1 शतक की मदद से 339 रन बनाने के अलावा 8 विकेट लिए। उनका वनडे और टी20 करियर लंबा और बेहद सफल रहा।