न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए पांचवें टी20 में टीम इंडिया को 7 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स के लिए यह सीरीज यादगार रही। उन्होंने पांच मैचों में से चार में अर्धशतकीय पारी खेली। फिलिप्स ने अपने दमदार प्रदर्शन के बूते टी20 में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
ग्लेन फिलिप्स एक टी20 बाइलेटरल (द्विपक्षीय) सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पांच मैचों की टी20 सीरीज में कुल 341 रन बनाए। कीवी बल्लेबाज ने इंग्लैंड के फिल साल्ट को इस मामले में पीछे छोड़ा है। साल्ट ने साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में 331 रन बनाए थे।
पांचवें और आखिरी टी20 में भी फिलिप्स का प्रदर्शन दमदार रहा। उन्होंने 38 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन बनाए। फिलिप्स ने टिम सीफर्ट के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 86 रनों की साझेदारी निभाई और न्यूजीलैंड को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।