T20 World Cup Final: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाजी अब आईपीएल में देखने को मिलेगी। इस बार संजू राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की गुलाबी नहीं बल्कि चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की पीली जर्सी में दिखेंगे। आरआर के साथ खिलाड़ी और कप्तान के रूप में लंबा समय गुजारने के बाद सैमसन अब सीएसके के साथ नई भूमिका के लिए तैयार हैं।
भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रहे अनिल कुंबले ने सीएसके द्वारा संजू सैमसन को टीम में शामिल किए जाने के फैसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पीढ़ीगत बदलाव है। सैमसन का मौजूदा फॉर्म और आत्मविश्वास टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
कुंबले ने कहा कि सैमसन सिर्फ अपने खेल ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक जुड़ाव के कारण भी सीएसके के लिए खास हैं। केरल में जन्मे और तमिल भाषा से जुड़ाव रखने वाले सैमसन टीम के फैन बेस को और मजबूत कर सकते हैं।