ग्रीम स्मिथ और केविन पीटरसन ने भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी (Image Source: IANS)
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस के 80वें वर्षगांठ पर बधाई दी है।
ग्रीम स्मिथ ने एस20 से बातचीत में कहा, "भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर, मैं देश और दुनिया भर में सभी भारतीयों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खास रिश्ते का जश्न मनाता हूं।"
उन्होंने कहा, "भारत हमेशा से मेरे लिए बहुत खास रहा है। वहां क्रिकेट खेलने के मेरे समय की कुछ प्यारी यादें हैं, और जो चीज हमेशा मेरे साथ रही है, वह है लोगों का अपनापन, संस्कृति की समृद्धि और क्रिकेट के प्रति असाधारण जुनून।"