भारत की टी20 टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सूर्यकुमार यादव ने इस मुलाकात को बेहद खास पल बताया है।
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस मुलाकात का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दिवाली का वातावरण और भी पावन और दिव्य हो गया है।" क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर सूर्यकुमार ने गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया और उन्हें त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सूर्यकुमार ने इस मुलाकात को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ बिताया गया पल सचमुच बहुत सुखद और दिल को छू लेने वाला रहा। यह हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और उन मूल्यों की एक सुंदर याद है, जो हम सभी को एक साथ जोड़ते हैं। इस खास पल के लिए आभारी हूं। आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और समृद्धि लेकर आए।"