West Indies Fifth T20I: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी के साथ इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने सिर्फ 2.5 ओवरों में 'अर्धशतक' पूरा किया, जो टी20 इतिहास में उसका सबसे तेज 'पचासा' रहा।
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई बार विपक्षी गेंदबाजों को दबाव में डाला है। टीम इंडिया ने बेहद कम ओवरों में 50 रन पूरे करके तेज बल्लेबाजी की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। इस सूची में वेस्टइंडीज के खिलाफ बेंगलुरु में 2026 में बनाया गया रिकॉर्ड सबसे ऊपर है।
इसी सीरीज के दौरान हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने तीन ओवरों में 50 रन का आंकड़ा छू लिया था। इस सूची में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में बनाया गया रिकॉर्ड है, जहां भारत ने 3.1 ओवरों में 50 रन पूरे किए। वहीं, एशियन गेम्स 2026 के दौरान जापान के निस्शिन में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने 3.2 ओवर में यह उपलब्धि हासिल की थी। अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में भी भारतीय बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत करते हुए 3.3 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए थे।