टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमनप्रीत कौर ने लगाया अनूठा दोहरा शतक, पुरुष खिलाड़ी भी नहीं कर सके ऐ (Image Source: IANS)
हरमनप्रीत कौर टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का 'दोहरा शतक' लगाने वालीं पहली खिलाड़ी बन गई हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में उतरते ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऐसी उपलब्धि हासिल की, जो कोई पुरुष खिलाड़ी भी नहीं कर सका है।
महिला खिलाड़ियों की इस लिस्ट में हरमनप्रीत कौर के बाद सूजी बेट्स (184), डैनी वायट-हॉज (183), एलिस पेरी (177) और स्मृति मंधाना (169) क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।
पुरुषों में सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के नाम है, जिन्होंने अपने करियर में 163 मैच खेले हैं, जबकि रोहित शर्मा (159) इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।