दिल्ली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के प्रेसिडेंट रोहन जेटली ने कहा कि दिल्ली प्रीमियर लीग टूर्नामेंट (डीपीएल) पिछले सीजन के मुकाबले इस बार काफी बड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि राजधानी में क्रिकेट फैंस शुक्रवार से एक बार फिर इस लीग में कड़े और रोमांचक मुकाबलों का लुत्फ उठा सकेंगे।
टूर्नामेंट का तीसरा सीजन शुक्रवार की शाम को पुरुषों के मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स और पुरानी दिल्ली 6 के बीच मैच के साथ शुरू होगा। इससे पहले, एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी होगी जिसमें सिंगर सुनंदा शर्मा और सुखबीर सिंह लाइव परफॉर्मेंस देंगे। रोहन जेटली ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "हमें दिल्ली प्रीमियर लीग का एक और सीजन शुरू करने में खुशी हो रही है। पिछले सीजन के मुकाबले यह टूर्नामेंट बहुत बड़ा हो गया है और खिलाड़ियों, फ्रेंचाइजी और फैंस का सपोर्ट बहुत जबरदस्त रहा है। हमें यकीन है कि यह सीजन और भी रोमांचक होगा, जिसमें बेहतरीन क्वालिटी का क्रिकेट, कड़े मुकाबले और अरुण जेटली स्टेडियम में शानदार माहौल देखने को मिलेगा। हम उम्मीद करते हैं कि बड़ी संख्या में फैंस आएंगे और टूर्नामेंट का मजा लेंगे।"