हरभजन सिंह ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात (हरभजन सिंह ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात )
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। हरभजन ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
हरभजन सिंह ने एक्स पर सीएम धामी से मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आज मुझे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी से उनके घर पर मिलने का मौका मिला। हमारी मीटिंग के दौरान, हमने उत्तराखंड में खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने, राज्य के एथलीटों को बढ़ावा देने, उन्हें बेहतर मौके और सुविधाएं देने और राज्य में खेल संरचना को विकसित करने पर अच्छी चर्चा की।"
उन्होंने लिखा, "मुख्यमंत्री से मिलकर और खेल के भविष्य पर अपने विचार साझा करके खुशी हुई।"