दिल्ली प्रीमियर लीग में पहुंचे हरभजन सिंह, डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने सम्मानित किया (Image Source: IANS)
भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह गुरुवार को दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) मैच में शामिल हुए, जहां दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने उन्हें सम्मानित किया।
सम्मान समारोह के दौरान रोहन जेटली ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को सराहा। इस मौके पर स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रशंसकों ने तालियां बजाकर पूर्व क्रिकेटर का स्वागत किया।
'टर्बनेटर' नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने साल 1998 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 32.46 की औसत के साथ 417 विकेट हासिल किए। इसके अलावा, 236 वनडे मुकाबलों में 269 विकेट अपने नाम किए। वहीं, 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इस दाएं हाथ के स्पिनर ने 25 विकेट चटकाए।