भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंजरी की वजह से क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से वो चर्चा में बने रहते हैं। हार्दिक अब अपना क्रिकेट बैट बदलकर बेसबॉल बैट से बड़ी इनामी राशी जीतने की वजह से चर्चा में हैं।
हार्दिक को कंटेंट क्रिएटर मिस्टर बीस्ट के एक वीडियो में दिखाया गया था, जिसमें उन्होंने इंटरनेट सेंसेशन के खिलाफ बेसबॉल चैलेंज में हिस्सा लिया था। पांड्या ने बेसबॉल बैट से करीब लगभग 94.9 लाख रुपये जीते। उन्होंने इसे चैरिटी में दान करने का फैसला किया।
मिस्टर बीस्ट अपने वीडियो के लिए अलग-अलग क्षेत्र से बड़ी हस्तियों को लाए थे। इसमें क्रिकेट से उन्होंने हार्दिक पंड्या को चुना था। उनकी चुनौती बेसबॉल को पार्क के बाहर मारने का था और विपक्षी ज्यादा होम रन मारना था। हार्दिक ने इस मौके का फायदा उठाया और मिस्टरबिस्ट को हराकर प्राइज मनी ली।