मुंबई इंडियंस (एमआई) ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया है कि हार्दिक पंड्या अब टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह आईपीएल 2027 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे। वहीं, ट्रेड के माध्यम से अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स से मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं।
मुंबई इंडियंस अपने सोशल मीडिया पर भी हार्दिक के टीम से जाने और अर्शदीप सिंह से टीम में शामिल होने की पुष्टि कर दी है।
एमआई के ओनर आकाश अंबानी ने कहा, "हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के साथ कुछ बहुत ही खास पल बिताए हैं। हमने उन्हें एक क्रिकेटर के तौर पर आगे बढ़ते, दुनिया भर में अपनी पहचान बनाते और फिर टीम को लीड करते हुए देखा है। उनका योगदान, उनकी ऊर्जा और मैदान पर उनके साथ आने वाली प्रतियोगी भावना मुंबई इंडियंस के लिए बहुत कीमती रही है। मैं एक क्रिकेटर और एक इंसान के तौर पर उनकी बहुत इज्जत करता हूं, और आगे जो कुछ भी होगा, उसके लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"