Navi Mumbai: ICC Women’s World Cup Final – India vs South Africa (Image Source: IANS)
World Cup Final: टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार को पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा।
भारतीय टीम ने आजतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम टी20 की तरह एकदिवसीय मैचों में भी शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 वनडे सीरीज खेली गई हैं और सभी में जीत ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में आई है।
50 ओवर के फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट का ऑस्ट्रेलिया से कुल मिलाकर 61 मुकाबलों में सामना हुआ है। इनमें से 49 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है। वहीं, टीम इंडिया ने सिर्फ 12 मैच जीते हैं।