विदर्भ के बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप-ए मुकाबले की एक ही पारी में 9 विकेट हासिल करते हुए अपना जलवा बिखेरा। हर्ष ने सोमवार को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में यह कारनामा मध्य प्रदेश की पहली पारी में किया। इस पारी का पहला विकेट नचिकेत भूटे ने हासिल किया, जिसके बाद शेष 9 विकेट हर्ष ने चटकाए।
हर्ष रणजी ट्रॉफी की एक पारी में 9 विकेट लेने वाले विदर्भ के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले विदर्भ के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाजी का रिकॉर्ड अरुण ओगिराल के नाम था, जिन्होंने 1967-68 में 39 रन देकर 8 हासिल किए थे। दिलचस्प बात यह है कि वह प्रदर्शन भी मध्य प्रदेश के खिलाफ ही आया था। रणजी ट्रॉफी की एक पारी में 9 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अब हर्ष दुबे 30वें स्थान पर आ गए हैं।
नागपुर में मध्य प्रदेश को 66.1 ओवरों में सिर्फ 209 रन पर समेटने के बाद विदर्भ ने दिन की समाप्ति तक 4 विकेट खोकर 56 रन बना लिए हैं। फिलहाल विदर्भ की टीम मध्य प्रदेश की पहली पारी से 153 रन पीछे है।