हसन महमूद ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बने बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज (हसन महमूद ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बने बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज)
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन इतिहास रच दिया है।
हसन महमूद बांग्लादेश की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने पारी के 83वें ओवर में लगातार तीन गेंदों पर अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम किया।
83वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने इस्मत अलाम को एक रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने कैस अहमद को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। कैस हसन की गेंद पर लिटन दास को कैच देकर आउट हुए। इसके बाद हसन महमूद ने तीसरी गेंद पर जियाउर रहमान को आउट करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। जियाउर भी जीरो पर आउट हुए।