वेस्टइंडीज के खिलाफ हसन महमूद का छक्का, टेस्ट फॉर्मेट में रच दिया इतिहास (वेस्टइंडीज के खिलाफ हसन महमूद का छक्का, टेस्ट फॉर्मेट में रच दिया इतिहास)
बांग्लादेशी तेज गेंदबाज हसन महमूद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट चटकाए। इसी के साथ हसन ऑस्ट्रेलियाई स्टार नाथन लियोन के बाद ऐसे दूसरे गेंदबाज बन गए, जिन्होंने अपने पहले पांच 'फाइव-विकेट हॉल' पांच अलग-अलग देशों में लिए।
अगस्त में डार्विन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश की ऐतिहासिक टेस्ट जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हसन महमूद ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में 24 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 90 रन देकर 6 शिकार किए। इस दौरान एक ओवर मेडन निकाला।
टेस्ट क्रिकेट में यह महमूद का पांचवां 'फाइव-विकेट हॉल' है। महमूद ने साल 2024 में रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ 43 रन देकर 5 शिकार किए थे, जबकि साल 2024 में चेन्नई में भारत के विरुद्ध 83 रन देकर 5 विकेट चटकाए।