टीम इंडिया के अधिकांश खिलाड़ियों के साथ घरेलू क्रिकेट खेल चुका हूं: सारांश जैन (Image Source: IANS)
श्रीलंका और भारत के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से गाले में हो रही है। श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में 33 साल के ऑलराउंडर सारांश जैन को मौका मिला है। सारांश पहली बार भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
मध्यप्रदेश के लिए 2014-15 सीजन में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले सारांश ने भारतीय टीम में जगह मिलने के समय को याद करते हुए कहा, "वह एक मंदिर जा रहे थे, जब उन्होंने अपने फोन पर कई कॉल और मैसेज देखे।"
बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में जैन ने कहा, "जब मुझे कॉल आया, तो मैं एक मंदिर में था। मैं गाड़ी चला रहा था। मैंने बीच में एक कॉल और मैसेज देखा। इसके बाद मुझे पता चला कि मेरा भारतीय टीम में चयन हो गया है।"