ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 2-1 से हराने के बाद बांग्लादेश की नजर कंगारू टीम को टी20 सीरीज में पटखनी देने पर है। बांग्लादेश वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया की 3 वनडे मैचों की सीरीज में मेजबानी कर रहा है। वनडे के बाद बांग्लादेश की नजर टी20 सीरीज जीतने पर है। सीरीज का पहला मैच बुधवार को खेला जाना है।
टी20 सीरीज से पहले बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने कहा है कि हमारे पास तेज गेंदबाजी में कई विकल्प हैं, जो हमारे लिए एक अच्छी चिंता है और हम इस चिंता से निपटने को लेकर खुश हैं।
लिटन ने कहा, "विकल्पों का होना टीम को मजबूती देता है। आप अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी भी खिलाड़ी को चुन सकते हैं। यह एक स्वस्थ प्रतियोगिता है। यह बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए अच्छा है। तस्कीन और फिज बड़े नाम हैं। उन्हें पिछली टी20 सीरीज में आराम दिया गया था। वे इस सीरीज में वापस आ गए हैं। हम अपनी पूरी ताकत के साथ उतरेंगे।"