Mumbai: Indian cricket team arrives at airport (Image Source: IANS)
भारत और श्रीलंका के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा की सफलता के पीछे एक बड़ा कारण उनका आक्रामक सोच वाला गेंदबाज बनना है। पुजारा मानते हैं कि यह ऑलराउंडर अब सिर्फ रन रोकने के बजाय विकेट लेने के इरादे से हर गेंद फेंकता है।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पुजारा ने कहा कि हाल के वर्षों में जडेजा की सोच में काफी बदलाव आया है, जिससे वह टेस्ट क्रिकेट (सबसे लंबे फॉर्मेट) में और भी खतरनाक गेंदबाज बन गए हैं।
दोनों देश 15-19 अगस्त के बीच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में सीरीज का पहला मैच खेलेंगे। इसके बाद 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो दूसरे मैच की मेजबानी करेगा।