हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एशियन गेम्स 2026 में कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला टीम की तीन हिमाचली खिलाड़ियों पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को एक-एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषण की।
कप्तान पुष्णा राणा के नेतृत्व में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में ईरान के खिलाफ 37-34 से जीत दर्ज करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। एशियन गेम्स 2010 में महिला कबड्डी इवेंट की शुरुआत के बाद से भारत ने अब तक हुए पांच एशियन गेम्स में से चार बार गोल्ड मेडल जीता है।
विजेता खिलाड़ियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उन्हें हिमाचली टोपी और शॉल भेंट करते हुए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित करेगी, जिसमें उन्हें घोषित पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी।