हांगकांग सिक्सेस में भारतीय टीम को यूएई के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।टिन क्वॉंग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में शनिवार को खेले गए मुकाबले में यूएई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए टी. नटराजन ने सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली। सबसे आखिरी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए नटराजन ने 14 गेंदों पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद 38 रन बनाए।
शीर्ष बल्लेबाजों में पारी की शुरुआत करने आए राहुल त्रिपाठी ने 7 गेंदों पर 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 24 रन बनाए। कप्तान क्रुणाल पंड्या ने 8 गेंदों पर 15 रन बनाए। नितीश राणा ने 6, राहुल तेवतिया ने 1 और शशांक सिंह ने 1 रन बनाए। भारत ने सभी 6 विकेट खोकर 6 ओवर में 94 रन बनाए।
95 रन का लक्ष्य यूएई ने मात्र 4.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। यूएई ने 4.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 97 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता।