हॉट वेदर टूर्नामेंट उत्तर भारत का सबसे पुराना टूर्नामेंट है: डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली (Image Source: IANS)
दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा है कि 'हॉट वेदर टूर्नामेंट' का लक्ष्य बेहतरीन प्रतिभाओं को प्रदर्शन के आधार पर सामने लाना है।
रोहन जेटली ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'डीडीसीए का हॉट वेदर टूर्नामेंट न सिर्फ दिल्ली का बल्कि उत्तर भारत का सबसे पुराना टूर्नामेंट है। यह एक सालाना ओपन लीग है। इसमें डीडीसीए से पंजीकृत क्लबों की श्रेष्ठ 36 टीमें टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करती हैं। इसमें उम्र कोई बाधा नहीं है।"
उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का मकसद लिमिटेड-ओवर्स, मल्टी-एक्सपोजर प्लेटफॉर्म देना है। टूर्नामेंट पूरे साल प्रदर्शन के आधार पर श्रेष्ठ प्रतिभाओं को सामने लाने का काम करता है।