भारतीय महिला क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स का मानना है कि टीम की वनडे विश्व कप 2025 में जीत ने सफलता की भूख को और बढ़ा दिया है। जेमिमा पहले महिला चैंपियंस ट्रॉफी में भी खिताबी जीत को दोहराने के लिए उत्सुक हैं।
रोड्रिग्स ने जियोस्टार पर कहा, "हमने एक बार सफलता का स्वाद चखा है। हम जानते हैं कि टॉप पर होना कैसा लगता है। आप जितना ज्यादा इसका स्वाद चखते हैं, उतना ही ज्यादा आप वहां पहुंचना चाहते हैं। हमारी टीम इसके लिए काम कर रही है। चैंपियंस ट्रॉफी बहुत खास होने वाली है। यह महिला क्रिकेट में पहली बार हो रहा है। मैं भी पहली बार इसका हिस्सा बनूंगी। इसलिए यह बहुत खास होगा। मैं सच में इसका इंतजार कर रही हूं।"
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मानसिकता के हिसाब से, कुछ भी नहीं बदलता है। यह टीम के बारे में है और टीम हमेशा जीत के बारे में सोचती है।"