IPL Qualifier: भारत के पूर्व ऑल-राउंडर इरफान पठान ने भरोसा जताया कि पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पिछले सीजन का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में भी दोहराने में सफल रहेंगे। अय्यर ने आईपीएल 2025 में खेले 17 मुकाबलों में 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 604 रन बनाए थे।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन पिछले सीजन में शानदार रहा था। पंजाब की टीम फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी। आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में पंजाब ने कूपर कोनोली और बेन ड्वारशुइस को अपनी टीम में शामिल किया है। पठान का मानना है कि अय्यर अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं और उनके पास इस सीजन दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत की टी20 टीम में जगह बनाने का बढ़िया मौका होगा।
पठान ने 'जियोस्टार' से कहा, "मुझे पक्का नहीं पता है कि श्रेयस अय्यर आईपीएल को टी20 टीम में वापसी के लिए खुद को साबित करने के स्टेज के तौर पर इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहे होंगे। अय्यर ने पंजाब किंग्स के लिए टी20 क्रिकेट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, हां, यह एक अलग फ्रेंचाइजी थी, लेकिन उन्होंने भारतीय टीम के लिए भी बढ़िया प्रदर्शन करके दिखाया है। जहां तक भारतीय टीम की बात है, तो वह वनडे क्रिकेट में बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि टीम इंडिया के टी20 सेटअप में उनके लिए जगह है और वह इस बात को जानते हैं।"