West Indies Fourth T20I: भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन ने बताया है कि वह जमीन से जुड़े हैं और अपना निडर क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शानदार प्रदर्शन से उन्हें काफी आत्मविश्वास दिया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बने, जिन्होंने 5 मुकाबलों में 80.25 की औसत के साथ 321 रन बनाए थे। संजू मानते हैं कि इससे उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला है।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच से पहले सैमसन ने कहा, "बिल्कुल, इससे आपको काफी आत्मविश्वास मिलता है। इसके बाद आप अपने खेल के व्यवहार को बेहतर तरीके से समझने लगते हैं। आप अपनी प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करते हैं, बाहरी शोर को कम करते हैं और अपने दिमाग में ऐसा माहौल बनाने की कोशिश करते हैं, जिससे मैदान पर जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। कभी आप रन बनाते हैं और कभी नहीं भी बना पाते। इसलिए मैं इसे समझने की कोशिश करता हूं, जमीन से जुड़ा रहता हूं और निडर क्रिकेट खेलना जारी रखता हूं।"