मैं अभी भी पाकिस्तान का वनडे कप्तान हूं, बदलाव की चर्चा के बीच शाहीन अफरीदी का बयान (Image Source: IANS)
राष्ट्रीय टीमों के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी में बदलाव की चर्चाओं के बीच शाहीन शाह अफरीदी ने कहा है कि, फिलहाल वह पाकिस्तान की वनडे टीम के कप्तान हैं। एक समाचार रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई।
'टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट' के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पूर्व कप्तान बाबर को सभी फॉर्मेट में कप्तानी देने का वादा किया है। टेस्ट टीम की कमान सौंपने के बाद, पीसीबी अब उन्हें वनडे टीम की कप्तानी सौंपने पर भी विचार कर रहा है।
जब शाहीन शाह अफरीदी से पूछा गया कि क्या व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन और प्रभावशाली चयनकर्ता आकिब जावेद वनडे कप्तान के तौर पर उनका समर्थन करते हैं? तो शाहीन ने हल्की मुस्कान के साथ कहा, "अभी तक तो मैं ही कप्तान हूं।"