Colombo: ICC T20 World Cup 2026: Australia vs Zimbabwe (Image Source: IANS)
ICC T20 World Cup: जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा उलटफेर करते हुए 23 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने अपनी टीम के ऑलराउंडर प्रदर्शन पर बेहद गर्व जताया है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवरों में सिर्फ 146 रन पर सिमट गई। इस पारी में जिम्बाब्वे की तरफ से ब्लेसिंग मुजारबानी ने 17 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए।
कप्तान रजा ने इसे खास पल बताते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं, लेकिन सबसे बढ़कर, मुझे बहुत गर्व है, एक भाई की फीलिंग जिसका छोटा भाई है जो साथ मिलकर बहुत कुछ हासिल कर रहा है। इसलिए यह देखना अच्छा लगा कि टीम अपना काम कैसे कर रही है। यह अविश्वसनीय है।"