ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटिंग कोच ग्रीम हिक ने उस्मान ख्वाजा के उस चौंकाने वाले खुलासे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2018 के 'सैंडपेपर गेट' कांड के दौरान टीम के सभी लोगों को पता था कि गेंद पर किसी बाहरी और अवैध चीज का इस्तेमाल किया जा रहा है। हिक ने कहा, "ख्वाजा जो कह रहे हैं, वह पूरी तरह से गलत है।"
अपनी किताब 'सब्र' के रिलीज होने से तीन दिन पहले, जिसमें 2018 के 'सैंडपेपर गेट' विवाद का जिक्र किया गया है, ख्वाजा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि केपटाउन टेस्ट में सैंडपेपर के इस्तेमाल की योजना की जानकारी पूरी टीम को थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस चीज का उपयोग उस टेस्ट से पहले खेले गए मैच में भी किया गया था।
2016 से 2020 तक ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग कोच रहे हिक ने 'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' से कहा, "मैंने कोचों को लेकर दिए गए अलग-अलग बयान देखे हैं और मैं उनके इतने व्यापक (सबको लपेट लेने वाले) स्वरूप से बहुत निराश हूं। ख्वाजा सीधे तौर पर कहते है कि हम सब इसमें शामिल थे। सिर्फ बल्लेबाज नहीं, सिर्फ गेंदबाज नहीं, या सिर्फ स्टाफ नहीं। हम सब शामिल थे'।"