आईपीएल 2026 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से वैभव सूर्यवंशी ने खूब सुर्खियां बटोरी। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर और इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की ओर से खेलने वाले लियाम लिविंगस्टन ने वैभव की जमकर तारीफ की है। लिविंगस्टन का कहना है कि उन्होंने इस तरह की बल्लेबाजी पहले कभी नहीं देखी है।
15 वर्षीय बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में महज 29 गेंदों में 97 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी में वैभव ने 5 चौके और 12 छक्के लगाते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर डाला था। लिविंगस्टन ने 'स्टिक टू क्रिकेट' पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा, "मैंने इस तरह की बल्लेबाजी पहले कभी नहीं देखी। यह आईपीएल में मेरा सातवां साल था और मैं कई अच्छे खिलाड़ियों के साथ खेला हूं, लेकिन इस तरह की बैटिंग मैंने नहीं देखी थी।"