ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श ने 2018 के बॉल-टैम्परिंग विवाद को लेकर उस्मान ख्वाजा द्वारा किए गए बड़े दावों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह उस घटना को पीछे छोड़ चुके हैं और साउथ अफ्रीका दौरे के उस मुश्किल दौर की यादों में दोबारा नहीं लौटना चाहते।
हाल ही में प्रकाशित अपनी किताब 'सब्र' में उस्मान ख्वाजा ने 2018 के बॉल-टैम्परिंग विवाद को लेकर बड़े दावे किए हैं। ख्वाजा का कहना है कि इस योजना की जानकारी केवल उन तीन खिलाड़ियों तक सीमित नहीं थी, जिन्हें बाद में सजा दी गई थी, बल्कि टीम के भीतर और लोगों को भी इसके बारे में पता था।
उनके इस खुलासे ने एक बार फिर उस विवाद को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। ख्वाजा के दावों के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के अन्य सदस्यों और सपोर्ट स्टाफ को कथित बॉल-टैम्परिंग योजना की कितनी जानकारी थी। हालांकि, इस मामले में जिन खिलाड़ियों को आधिकारिक तौर पर दंडित किया गया था, वही अब तक इस स्कैंडल के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं।