बेंगलुरु नहीं श्रीलंका जाना है, औकिब नबी ने भारतीय टीम में चयन के लम्हे को किया याद (Image Source: IANS)
श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी को जगह मिली है। भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले वह जम्मू-कश्मीर के पहले क्रिकेटर हैं। नबी को पिछले रणजी सीजन में उनकी बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से टीम में जगह मिली है।
औकिब नबी ने पिछले रणजी सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर को पहली बार चैंपियन बनाने में यादगार भूमिका निभाई थी। नबी ने पिछले रणजी सीजन में 60 विकेट लिए थे।
29 साल के नबी ने कहा कि उन्हें अपने प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा टीम इंडिया में जगह मिलने की उम्मीद थी।