भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार शनिवार को न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी के अनुकूल परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने से बेहद खुश हैं। हेनरी स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने चार विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
गुरनूर ने 30 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। भारत ने बारिश से प्रभावित यह मुकाबला 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 4 रन से जीता। इससे पहले, गुरनूर बरार सीरीज के शुरुआती मुकाबले में 44 रन देकर 3 विकेट अपने नाम कर चुके थे।
गुरनूर बरार न्यूजीलैंड की उछाल भरी पिचों पर गेंदबाजी का भरपूर आनंद ले रहे हैं। दूसरे वनडे मुकाबले में जीत के बाद उन्होंने अपने प्रदर्शन और गेंदबाजी की रणनीतियों पर बात करते हुए प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "मुझे सच में मजा आया। न्यूजीलैंड में गेंदबाजी करते समय, यहां की उछाल और गति ने मेरी बहुत मदद की, इसलिए मुझे मजा आया।"