Mumbai: ICC Men's T20 World Cup 2026 - West Indies vs Nepal (Image Source: IANS)
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच खेला गया। जेसन होल्डर की दमदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने नेपाल के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। 4 विकेट लेने वाले होल्डर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के बाद होल्डर ने कहा, "यह एक अलग मैच था। मुझे लगा कि गेंद ने अच्छा काम किया। गेंद की लाइन से हिट करना थोड़ा मुश्किल था। हम थोड़ी मूवमेंट भी कर पाए जो जरूरी था। हमारे गेंदबाजों ने भी आगे की तरफ बहुत कसी हुई गेंदबाजी की।"
उन्होंने कहा, "अच्छी गेंदबाजी का श्रेय सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि मैथ्यू फोर्ड को भी जाता है। मैथ्यू ने हमारे लिए अच्छी जमीन तैयार की और एक शानदार स्पेल किया। फिर हम वहां से एडजस्ट कर पाए।"