T20 World Cup: भारत और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मैच खेला जाना है। कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा है कि अगर फाइनल में घरेलू दर्शकों को चुप कराते हुए ट्रॉफी उठाने से ब्लैककैप्स विलेन बनती है, तो इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी।
न्यूजीलैंड हाल के वर्षों में आईसीसी व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक रही है। इस टीम ने पिछले 11 वर्षों में आईसीसी व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में पांचवीं बार फाइनल में जगह बनाई है। हालांकि, उनकी पिछली चार में से कोई भी मौजूदगी ट्रॉफी के साथ खत्म नहीं हुई। इस वजह से, टीम के बारे में अक्सर यह बात कही जाती रही है कि न्यूजीलैंड अच्छे खिलाड़ियों का एक ग्रुप है जो हमेशा ट्रॉफी नहीं जीत सकते, लेकिन दिल जीत लेते हैं।
जब पूछा गया कि क्या टीम 'बैड गाईज' बनने और टाइटल जीतकर अरबों इंडियन दिल तोड़ने के लिए तैयार है, तो सेंटनर ने कहा कि टीम ट्रॉफी उठाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है।