आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 का शेड्यूल घोषित किया, भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में नहीं (आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 का शेड्यूल घोषित किया, भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में नहीं )
बांग्लादेश और नेपाल में 21 जनवरी से 6 फरवरी तक खेले जाने वाले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने शेड्यूल घोषित कर दिया है।
विश्व कप में सोलह टीमें हिस्सा ले रही हैं। बांग्लादेश के चटगांव, सिलहट और नेपाल के काठमांडू में 41 मैचों का आयोजन होगा।
16 टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज 26 जनवरी तक चलेगा। टॉप परफॉर्म करने वाली टीमें फिर सुपर सिक्स स्टेज में आगे बढ़ेंगी, जहां टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर सुपर सिक्स ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।