ICC, BCCI ने वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गैरी सोबर्स को श्रद्धांजली दी (Image Source: IANS)
क्रिकेट इतिहास के महान ऑलराउंडरों में से एक वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी सर गैरी सोबर्स का निधन हो गया है। 89 साल के सोबर्स ने शुक्रवार को अपने बारबडोस स्थित घर पर अंतिम सांस ली। आईसीसी और बीसीसीआई ने इस दिग्गज खिलाड़ी को श्रद्धांजली दी है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "खेल को गौरवान्वित करने वाले सबसे महान क्रिकेटरों में से एक, सर गारफील्ड सोबर्स का दुखद निधन हो गया है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और वेस्टइंडीज क्रिकेट के साथ हैं। हम एक 'आईसीसी हॉल ऑफ फेम' क्रिकेटर को अलविदा कह रहे हैं।"
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी सर गैरी सोबर्स को श्रद्धांजली दी है।