इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का दो-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा करने बांग्लादेश पहुंचा है। बीसीबी के चुनाव 7 जून को होने वाले हैं।
इस प्रतिनिधिमंडल में आईसीसी बोर्ड के डायरेक्टर- क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के डॉ. मोहम्मद ए.एस. मूसाजी और जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) के तावेंगवा मुकुहलानी शामिल हैं। यह प्रतिनिधिमंडल सोमवार को ढाका पहुंचा और क्रिकेट जगत के अलग-अलग प्रतिनिधियों से मिलकर बीसीबी से जुड़े घटनाक्रमों की समीक्षा की।
आईसीसी ने गुरुवार को कहा, "आईसीसी यह स्पष्ट करना चाहता है कि यह प्रतिनिधिमंडल अपनी जांच के नतीजे और टिप्पणियां सही समय पर आईसीसी बोर्ड को सौंपेगा। इस मामले पर प्रतिनिधिमंडल मीडिया में कोई टिप्पणी नहीं करेगा। इसलिए, इस दौरे के बारे में मीडिया में आने वाली कोई भी रिपोर्ट, टिप्पणी या दावे सिर्फ अटकलें हैं और वे आईसीसी का आधिकारिक रुख नहीं दर्शाते।"