सौरव गांगुली को जन्मदिन पर आईसीसी ने दिया तोहफा, पूर्व कप्तान ने अध्यक्ष जय शाह का जताया आभार (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को उनके 54वें जन्मदिन (बुधवार) पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बड़ा सम्मान दिया है। गांगुली को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। इसके लिए पूर्व कप्तान ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह को धन्यवाद दिया है।
सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। पूर्व कप्तान ने एक्स पर लिखा, "आईसीसी और अध्यक्ष जय शाह को मुझे हॉल ऑफ फेम में शामिल करने के लिए धन्यवाद। यह बहुत बड़ा सम्मान है। हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 10 भारतीयों में से एक। कुछ बेहतरीन नामों के बीच होना कमाल है।"
गांगुली ने अपने पोस्ट में बीसीसीआई को भी टैग किया है।