आईसीसी ने महिला क्रिकेटर्स के लिए प्रेग्नेंसी के बाद खेल में वापसी की गाइडलाइंस जारी कीं (Image Source: IANS)
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को प्रेग्नेंसी के बाद खेल में वापसी की गाइडलाइंस जारी की हैं। ये गाइडलाइंस महिला क्रिकेटर्स, मेंबर बोर्ड और मेडिकल स्टाफ को एक व्यवस्थित ढांचा देती हैं, ताकि बच्चे के जन्म के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने वाली खिलाड़ियों की मदद की जा सके।
आईसीसी के बड़े '100 प्रतिशत क्रिकेट' पहल के हिस्से के तौर पर इन गाइडलाइंस का मकसद महिलाओं की सेहत से जुड़ी बातचीत को सामान्य बनाना और यह सुनिश्चित करना है कि मां बनने और प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने को एक-दूसरे के विरोधी के तौर पर न देखा जाए।
इन गाइडलाइंस में छह चरणों वाला '6 आर' तरीका शामिल है– रेडी (तैयार होना), रिव्यू (समीक्षा), रिस्टोर (बहाली), रीकंडीशन (फिर से कंडीशनिंग), रिटर्न (वापसी) और रिफाइन (बेहतर बनाना)।