ICC अध्यक्ष जय शाह ने महिला T20 विश्व कप की रिकॉर्ड तोड़ सफलता की सराहना की (Image Source: IANS)
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले टूर्नामेंट की रिकॉर्ड तोड़ सफलता की सराहना की है।
शाह ने कहा है कि दर्शकों की मैदान में उपस्थिति और व्यूअरशिप के मामले में यह अब तक का सबसे सफल महिला टी20 विश्व कप है।
उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, "हमारा मकसद था कि यह टी20 विश्व कप अब तक का सबसे बड़ा हो, और रिकॉर्ड तोड़ने वाली भीड़ और दुनिया भर में टीवी और डिजिटल पर भारी व्यूअरशिप के साथ, हमने वह हासिल कर लिया है।"