नामीबिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम साउथ अफ्रीका के दाएं हाथ के बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन को आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में मिला है।
एस्टरहुइजेन ने ताजा रैंकिंग में 65 पायदान की छलांग लगाई है। 25 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने ट्राई सीरीज की 5 पारियों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 126 रन बनाए। नामीबिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में एस्टरहुइजेन का प्रदर्शन दमदार रहा और उन्होंने 88 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
ट्राई-सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी लुआन-ड्रे प्रेटोरियस को भी काफी फायदा पहुंचा है। 20 वर्षीय खिलाड़ी ने चार पारियों में 226 रन बनाकर 61 पायदान ऊपर चढ़े हैं और वह टी20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजों की रैंकिंग में संयुक्त रूप से 43वें स्थान पर आ गए हैं। भले ही नामीबिया ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा, लेकिन टीम के दो बल्लेबाजों को ताजा रैंकिंग में फायदा पहुंचा है।