ICC Ranking: ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। ईशान ने लगभग 1 साल से नंबर वन की कुर्सी पर काबिज अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।
ईशान किशन ने टी20 फॉर्मेट में वापसी के बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड टी20 सीरीज, टी20 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन की वजह से ही ईशान टी20 के नंबर 1 बल्लेबाज बन सके हैं।
टी20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर चले गए हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे, इंग्लैंड के फिल साल्ट चौथे, श्रीलंका के पाथुम निसांका पांचवें और भारत के तिलक वर्मा छठे स्थान पर हैं।